फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hafiz saeed visited LoC

एलओसी से एक किमी दूर देखा गया आतंकी हाफिज सईद

Wed, 02 Sep 2015 01:48 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed visited LoC

पाकिस्तानी गोलाबारी का भारत द्वारा दिए गए मुंहतोड़ जवाब में मारे गए पाकिस्तानियों के ज़नाजे़ में शामिल होने सियालकोट आए जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद पिछले दिनों भारत के खिलाफ फिर जहर उगला।

विज्ञापन


सनद रहे कि सरहद पर आरएसपुरा सेक्टर के ठीक उस पार बसे सियालकोट में हाफिज पहले भी कई बार आता रहा है। खबर है कि उसने पाकिस्तानी ग्रामीणों और पाक रेंजरों के बीच भड़काऊ तकरीरें देते हुए भारत को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 27-28 अगस्त को सरहद के इस क्षेत्र में बसे भारतीय गांवों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने अंधाधुंध मोर्टार दागे थे। इसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ, लेकिन बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई ने पाक रेंजरों को बैकफुट पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी अवाम को भड़काने आया हाफ‌िज

hafiz saeed visited LoC

इस इलाके में बहकर पाकिस्तान तक जाने वाले नालों के जरिए घुसपैठ के मंसूबे भी पूरे नहीं हो सके। कहा जा रहा है कि हाफिज ने सरहद के एक किलोमीटर के दायरे वाले बिलकुल नजदीकी इलाकों तक जाकर अपने कमांडरों के साथ घुसपैठ की नयी रणनीति पर भी विचार किया।

उसके इस दौरे के दो मकसद माने जा रहे हैं। एक तो पाकिस्तानी अवाम को भड़काना, दूसरे घुसपैठ को तैयार बैठे आतंकियों का नया रूट प्लान तैयार करना। सूत्रों की मानें तो उसने पाक रेंजरों के साथ मिलकर गोलाबारी की रणनीति बनाई। इस रणनीति में आतंकियों की घुसपैठ कराने की भी तैयारी है।

सनद रहे कि हाफिज को कई बार पुंछ-राजोरी में एलओसी के पास भी देखा गया है। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम की करतूतों का मास्टर प्लान हाफिज ही तैयार करता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से आईबी पर उसकी सक्रियता बढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि उधमपुर में आतंकी हमले में जिंदा पकड़े आतंकी नावेद और कुछ दिन पहले श्रीनगर में जिंदा पकड़े आतंकी सज्जाद ने भी हाफिज का नाम लिया था। हाफिज के बेटे तल्हा का नाम भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed