पाक सेना संग PoK में आतंकियों से मिला हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में हाफिज सईद को पाकिस्तानी सेना के साथ सीमा पर देखा गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हाफिज सईद पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर में सुकमाल पोस्ट पर कुछ आतंकवादियों से मिला है।
बताया जा रहा है कि यह आतंकी सीमा पार करके भारत में घुसने की फिराक में हैं इनकी संख्या पचास तक बताई जा रही है।
सृत्रों के अनुसार शनिवार रात सात बजे सईद आठ-दस गाड़ियों के काफिले के साथ यहां पहुंचा और दो घंटे तक आतंकियों से बातचीत की।
यहां हाफिज की शान में नारेबाजी भी की गई। बता दें कि सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैबा का चीफ है और 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है।
जिहाद के नाम पर फंड जुटा रहा सईद
कश्मीर में जेहाद के नाम पर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चंदा जुटाया जा रहा है। जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई 26/11 हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने इसके लिए बाकायदा अल दावा नामक योजना बनाई है।
एक हफ्ता पहले हाफिज ने पीओके के कोटली और खुजरेटा में लोगों के साथ बैठक की और चंदा जुटाने की योजना को शुरू किया।
इस चंदे से जमा होने वाला पैसा अलगाववादियों और आतंकी संगठनों को दिया जाएगा। खुफिया एजेंसियों के पास इसके इनपुट पहुंचे हैं।
12 दिसंबर को हाफिज ने सबसे पहले कोटली में दोपहर 2 बजे लोगों के साथ बैठक की और इस योजना को शुरू किया। इसके बाद 4 बजे खुजरेटा में लोगों के साथ बैठक की।
दोनों बैठकों में शुरू की गई इस योजना में लोगों से चंदा मांगा गया और ज्यादा से ज्यादा पैसे देने के लिए कहा गया। सूत्रों के अनुसार अब तक इस योजना में करोड़ों रुपये जमा हो चुके हैं।
'कश्मीरियों के साथ भेदभाव'
सूत्रों की मानें तो जमा होने वाले पैसे को कश्मीर में जेहाद के लिए
इस्तेमाल किया जाएगा। कश्मीर के लिए काम करने वाले आतंकी संगठनों और
अलगाववादियों को यह पैसा दिया जाएगा, ताकि वह अपने अभियान को आगे बढ़ा
सकें।
भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए हाफिज ने लोगों से कहा कि कश्मीर
में रहने वाले लोगों को भारतीय सेना तंग करती है और कश्मीरियों के साथ
भेदभाव किया जाता है। कहा कि कश्मीर में रहने वाले कश्मीरियों को भारत
सरकार प्रताड़ित कर रही है।
हाफिज ने लोगों के अंदर भारत के खिलाफ
जहर भरने को लेकर हर तरह का हथकंडा अपनाया। उसने कहा कि आपके पैसे सीधे
कश्मीरियों के भले के लिए जाएंगे।
पाकिस्तान के पेशावर में हुए हमले
के बाद हाफिज सईद ने एक बयान जारी कर भारत को हमले का जिम्मेदार बताया था।
चेतावनी भी दी थी कि इसी तरह के हमले भारत में भी किए जाएंगे।
अब हाफिज ने कश्मीर को लेकर पैसा इकट्ठा करने की योजना शुरू कर एक और साजिश रची है।