फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hafiz saeed released the video on adu qasim death

अबू कासिम की मौत पर बौखलाए हाफिज ने जारी किया वीडियो

Wed, 04 Nov 2015 08:19 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed released the video on adu qasim death

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान में एक रैली के दौरान हाफिज ने आतंकी अबू कासिम के जनाजे में शामिल लोगों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही हाफिज ने कहा कि कश्मीर में जिहाद का कोई अंत नहीं है। दरअसल 29 अक्तूबर को मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर अबू कासिम की मौत के बाद हाफिज सईद की एक रैली का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


इस रैली में हाफिज ने कहा कि कश्मीर में जिहाद तब तक जारी रहेगा जब तक आजादी नहीं मिल जाती। इसके अलावा हाफिज ने कासिम के जनाजे में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने पर उसने लोगों का शुक्रिया कहा। इस वीडियो में हाफिज को कासिम की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को धर्मोपदेश देते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में अबू कासिम के जनाजे के कुछ अंश भी डाले गए

hafiz saeed released the video on adu qasim death
हाफिज ने गायबाना जिनाबा पढ़ने से पहले लोगों से कहा कि भारतीय सेना द्वारा जब यह घोषणा की गई की अबू कासिम मारा गया, तो हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं उसका शव लेने घरों से निकले और उन्होंने उसको श्रद्धांजलि दी।

इस वीडियो में अबू कासिम के जनाजे के कुछ अंश भी डाले गए हैं, जिसमें लोग लश्कर व पाकिस्तान के हक में नारे बुलंद करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed