फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hafiz saeed raising fund to be used against india

कश्मीर: जिहाद के नाम पर फंड जुटा रहा हाफिज

Sat, 20 Dec 2014 12:07 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
hafiz saeed raising fund to be used against india

कश्मीर में जेहाद के नाम पर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चंदा जुटाया जा रहा है। जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई 26/11 हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने इसके लिए बाकायदा अल दावा नामक योजना बनाई है।

विज्ञापन


एक हफ्ता पहले हाफिज ने पीओके के कोटली और खुजरेटा में लोगों के साथ बैठक की और चंदा जुटाने की योजना को शुरू किया।

इस चंदे से जमा होने वाला पैसा अलगाववादियों और आतंकी संगठनों को दिया जाएगा। खुफिया एजेंसियों के पास इसके इनपुट पहुंचे हैं।

अब तक जमा हो चुके हैं करोड़ों रुपये

hafiz saeed raising fund to be used against india

12 दिसंबर को हाफिज ने सबसे पहले कोटली में दोपहर 2 बजे लोगों के साथ बैठक की और इस योजना को शुरू किया। इसके बाद 4 बजे खुजरेटा में लोगों के साथ बैठक की।

दोनों बैठकों में शुरू की गई इस योजना में लोगों से चंदा मांगा गया और ज्यादा से ज्यादा पैसे देने के लिए कहा गया। सूत्रों के  अनुसार अब तक इस योजना में करोड़ों रुपये जमा हो चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो जमा होने वाले पैसे को कश्मीर में जेहाद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कश्मीर के लिए काम करने वाले आतंकी संगठनों और अलगाववादियों को यह पैसा दिया जाएगा, ताकि वह अपने अभियान को आगे बढ़ा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरियों में भरा जा रहा है जरह

hafiz saeed raising fund to be used against india

भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए हाफिज ने लोगों से कहा कि कश्मीर में रहने वाले लोगों को भारतीय सेना तंग करती है और कश्मीरियों के साथ भेदभाव किया जाता है। कहा कि कश्मीर में रहने वाले कश्मीरियों को भारत सरकार प्रताड़ित कर रही है।

हाफिज ने लोगों के अंदर भारत के खिलाफ जहर भरने को लेकर हर तरह का हथकंडा अपनाया। उसने कहा कि आपके पैसे सीधे कश्मीरियों के भले के लिए जाएंगे।

पाकिस्तान के पेशावर में हुए हमले के बाद हाफिज सईद ने एक बयान जारी कर भारत को हमले का जिम्मेदार बताया था। चेतावनी भी दी थी कि इसी तरह के हमले भारत में भी किए जाएंगे।

अब हाफिज ने कश्मीर को लेकर पैसा इकट्ठा करने की योजना शुरू कर एक और साजिश रची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed