फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hafiz saeed planning 26/11 type attack

26/11 जैसे बड़े हमले की फिराक में व्यस्त हाफिज

Wed, 08 Apr 2015 09:59 AM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed planning 26/11 type attack

26/11 मुंबई हमलों का मास्टर माइंड जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद फिर से मुंबई जैसे हमलों की साजिश रच रहा है। पिछले तीन महीने से हाफिज ने खुद को लाइन आफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बार्डर से किनारा कर हमलों की रणनीति बनाने में व्यस्त कर लिया। यही नहीं, हाफिज की गैर मौजूदगी में आईएसआई ने आतंकी कमान संभाली है।

विज्ञापन


एलओसी और आईबी पर डेरा जमा कर बैठे आतंकियों की घुसपैठ की रणनीति भी आईएसआई ही बना रही है। हाफिज को एलओसी और आईबी से दूर करने के लिए आईएसआई ने भी दबाव बनाया था। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार पिछले तीन महीने से हाफिज सईद को आईबी और एलओसी के पास नहीं देखा गया।
विज्ञापन


अमूमन हाफिज पीओके में बैठक कर गांव-गांव जाकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता था। खुफिया एजेंसियों के पास इसकी जानकारी पहुंचती रहती थी, लेकिन हाफिज ने अब दूरी बना ली। सूत्रों का कहना है कि हाफिज ने मुंबई जैसा हमले करने के लिए आईएसआई से बात की और आईएसआई ने उसे अंडरग्राउंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ISI ने संभाली घुसपैठ की कमान

hafiz saeed planning 26/11 type attack

हाफिज गुपचुप तरीके से मुंबई जैसा हमला करने में व्यस्त हो गया है। हाफिज के निशाने पर दिल्ली, कोलकाता, गोवा, जम्मू, मुंबई हैं। इन जगहों के मुख्य चौक-चौराहों और फिल्मी हस्तियों के मुख्य क्षेत्रों पर हमले की साजिश रची जा रही है। आईएसआई हाफिज के प्लान को पूरी मदद कर रही है। आईएसआई ने एलओसी और आईबी पर घुसपैठ की कमान संभाली है।

पहले आतंकी संगठनों की रणनीति के तहत आतंकी घुसपैठ करते थे और मारे जा रहे थे, लेकिन पिछले एक-दो साल से आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब भी हो रहे हैं और हमले भी कर रहे हैं। आईएसआई अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर आतंकियों की घुसपैठ करा रही है और हमले भी कर रही है। नई तकनीक और तेजतर्रार आतंकियों को ही घुसपैठ में शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed