फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gynae OPD started in mother child hospital Gandhinagar jammu from today

राहत: जच्चा बच्चा अस्पताल में गायनी ओपीडी हुई शुरू, इंडोर भर्ती के साथ सिजेरियन की सुविधा भी मिलेगी

Thu, 17 Mar 2022 03:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

गायनी ओपीडी और अन्य चिकित्सा देखभाल के लिए एसएमजीएस अस्पताल से एक यूनिट स्थापित की गई है। इसमें पीजी, रजिस्ट्रार, सलाहकार और वरिष्ठ सलाहकार भर्ती और सामान्य प्रसव सिजेरियन के मामले देखे जाएंगे।

विज्ञापन
gynae OPD started in mother child hospital Gandhinagar jammu from today
गांधी नगर अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीएच (जच्चा बच्चा) अस्पताल गांधीनगर में वीरवार से गायनी ओपीडी शुरू की जा रही है। यह दो सौ बिस्तर वाला अस्पताल जच्चा बच्चा बेहतर चिकित्सा देखभाल सुविधाओं के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन, अस्पताल के निर्माण के साथ ही कोविड की पहली लहर शुरू हो गई, जिसके बाद यह लगातार कोविड अस्पताल के रूप में काम करता रहा। अब कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने पर इसे अब गैर कोविड मरीजों की चिकित्सा देखभाल के लिए शुरू कर दिया गया है। मरीजों को ओपीडी के साथ इंडोर भर्ती और सामान्य प्रसव के सिजेरियन की सुविधा दी जाएगी।  

विज्ञापन


गायनी ओपीडी और अन्य चिकित्सा देखभाल के लिए एसएमजीएस अस्पताल से एक यूनिट स्थापित की गई है। इसमें पीजी, रजिस्ट्रार, सलाहकार और वरिष्ठ सलाहकार भर्ती और सामान्य प्रसव सिजेरियन के मामले देखेंगे। वर्तमान में कुछ बाल रोगियों को उपचार दिया जा रहा है। ओपीडी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवाएं दी जाएंगी। एमसीएच में गायनी ओपीडी शुरू होने से एसएमजीएस अस्पताल पर मरीजों का लोड कम होगा। वर्तमान में इसी अस्पताल पर प्रमुख तौर पर स्त्री और बाल रोगियों को उपचार दिया जा रहा है। एमसीएच में ओपीडी सुविधा शुरू होने से गांधीनगर और आसपास के क्षेत्र के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। गायनी ओपीडी के बाद जल्द बाल ओपीडी भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल में मौजूदा कोविड और गैर कोविड मरीजों को उपचार देने के लिए प्रावधान किया गया है। अस्पताल में चार थियेटर स्थापित हैं, जिसमें दोनों श्रेणी के मरीजों के लिए आधे थियेटर रखे गए हैं। हालांकि वर्तमान में अस्पताल में कोई भी कोविड संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed