फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gymnasts Palak, Mitali from jammu in commonwealth games

कामनवेल्थ गेम्स में जम्मू की बेटियों का जलवा

Mon, 28 Jul 2014 02:31 AM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gymnasts Palak, Mitali from jammu in commonwealth games

स्काटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रही कामनवेल्थ गेम्स में जिमनास्टिक में पहली बार रियासत की बेटियां भाग ले रही हैं। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही वंडर गर्ल मिताली और पलक कौर बिजराल ने रिधमिक वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसमें हूप, क्लब, रिबन और बाल वर्ग में टीम इंडिया ने दम दिखाया। रिधमिक में भारतीय टीम ओवरआल नौवें रैंक पर रही।

भारतीय टीम के साथ जम्मू से गई अर्जुन अवार्डी कोच कृपाली सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने क्षमता के मुताबिक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि अगली अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में भी नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

पहली बार में नौवें रैंक पर पहुंची

Gymnasts Palak, Mitali from jammu in commonwealth games

उल्लेखनीय है कि सन 1930 से शुरू हुई कामनवेल्थ गेम्स में राज्य से पहली बार किसी खिलाड़ी ने शिरकत की है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में परवेज रसूल और शुभम खजूरिया अभी तक पहुंच पाए हैं लेकिन मिताली और पलक कौर ने इस बड़े स्तर की चैंपियनशिप में पहुंचकर राज्य का नाम रोशन किया है।

जिमनास्टिक में राज्य की खिलाड़ियों ने हूप, क्लब, रिबन और बाल वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें कई देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ा गया लेकिन पहली बार शिरकत करने पर वे नौवें रैंक तक ही पहुंच पाए।

नया मुकाम हासिल किया

Gymnasts Palak, Mitali from jammu in commonwealth games

मिताली की मां मधु बाला ने कहा कि यह रियासत के लिए गौरव की बात है कि उनकी बेटी ने कामनवेल्थ गेम्स में पहुंचकर नया मुकाम हासिल किया है। वे अपने अभ्यास को और बेहतर बनाकर अच्छे परिणाम लाएगी।

पलक कौर बिजराल के पिता देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह राज्य और देश के लिए खुशी की बात है कि पहली बार राज्य से कामनवेल्थ गेम्स में शामिल होकर धुरंधरों ने नौवें रैंक तक पहुंचकर साबित किया है कि उनमें कुछ करने की क्षमता है।

जिमनास्टिक कोच एसपी सिंह ने कहा कि मिताली और पलक कौर ने कामन वेल्थ गेम्स में अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed