फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Guns can't get us anywhere and anything

बंदूक चाहे आतंकवादियों की हो या हमारी, बंदूक से कोई मसला हल नहीं होगा: महबूबा मुफ्ती

Mon, 15 Aug 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 15 Aug 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
Guns can't get us anywhere and anything
- फोटो : Getty Images

श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सईद ने अलगाववादियों और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंदूक से कोई मसला हल नहीं होता है। हाल के दिनों में जो हिंसा की घटनाएं हुई हैं उसमें हजारों आम नागरिक जख्मी हुए हैं।  

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के समय से लेकर अभी तक के सभी राष्ट्रीय नेतृत्व और राजनीतिक पार्टियां जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बंदूक चाहे आतंकवादियों की हो या हमारी, बंदूक से कोई मसला हल नहीं होगा।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बंदूक हमें इंसाफ नहीं दिला सकती है। जम्मू एवं कश्मीर में सभी मजहब, सभी संस्कृतियों के लोग रहते हैं। मुल्क के लोगों के साथ रियासत का कोई झगड़ा नहीं, कश्मीरी बच्चे भारत के हर हिस्से में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन छात्रों को पढ़ना चाहिए था वे अब अंधे हो गए हैं

Guns can't get us anywhere and anything

सीएम महबूबा ने कहा कि पहले लोग सुरक्षाबलों से डरते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब घाटी के लोग पत्थरबाजों से डरते हैं। उन्होंने कहा कुछ लोग बच्चों को आगे करके पीछे से हमले कर रहे है। महबूबा ने कहा, कौन इसके लिए जिम्मेदार है, हम क्या कर सकते हैं जब IIM, IIT होने के बावजूद भी जिन छात्रों को पढ़ना चाहिए था वे अब अंधे हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कही सेना के जवानों और पुलिसवालों की ज्यादती का मामला आया तो उनसे भी जवाब लिया जाएगा। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं वादा करती हूं कि मेरे निर्देश के खिलाफ जाने वाले सुरक्षा बलों और पुलिस पर कार्रवाई होगी।

महबूबा ने कहा कि जो काम अटल बिहारी वाजपेयी ने अधूरा छोड़ दिया था उसे प्रधानमंत्री मोदी जरूर पूरा करेंगे। महबूबा ने कहा कि भारत के साथ रियासत का कोई झगड़ा नहीं है और कश्मीरी लोग देश के दूसरे हिस्से के लोगों पर पूरा भरोसा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed