फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gun Shops are Running Aside Rules

नियम ताक पर रख चल रहीं हैं बंदूकों की दुकानें

Thu, 03 Mar 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 Mar 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
Gun Shops are Running Aside Rules
बंदूकों की दुकानों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। शायद यह भी एक बड़ा कारण है, जिससे बंदूक की दुकानों पर चोरियां हो रही हैं। पिछले आठ महीने में दो ऐसी चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


नियम के अनुसार हर दुकान पर सिक्योरिटी गार्ड और सीसीटीवी होना अनिवार्य है, लेकिन दुकानों पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से चोर यहां हाथ साफ कर रहे हैं। दुकानों के लाइसेंस तक रिन्यू नहीं कराए जा रहे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले रेलवे की मंगल मार्केट और दो दिन पहले गाडीगढ़ मेन रोड पर हुई चोरी में एक बात सामान्य है। दोनों ही जगहों पर न तो सीसीटीवी कैमरा और न ही सिक्योरिटी गार्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिछले कुछ मामलों में नोटिस करते हुए पाया है कि दुकानदारों के पास ये सुविधाएं नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने जिला प्रशासन को लिखा कि इसकी जांच होनी चाहिए। गाडीगढ़ में जिस दुकान में चोरी हुई, उसका लाइसेंस भी एक्सपायर हो चुका था।

रेलवे स्टेशन स्थिति करीब एक दर्जन दुकानों से पांच सौ गन लाइसेंस बरामद किए गए थे। इसकी जांच भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। यह जांच की जानी थी कि लाइसेंस रिन्यू कराने का काम जिला प्रशासन करता है तो दुकानों पर इनका क्या काम।


चोरी की बंदूक बेचने पर चोरी करने वालों को खासे पैसे मिलते हैं। इसकी वजह से बंदूकों के साथ गोलियां भी चोरी की जा रही हैं। पुलिस इन मामलों की जांच अपराधियों के रिकार्ड के साथ जोड़ कर भी कर रही है।

एडीसी रिफत कोहली के अनुसारदुकानदारों को साफ तौर पर कहा है सिक्योरिटी गार्ड रखना अनिवार्य है। सीसीटीवी कैमरा भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed