फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gun license digitization will be done after noc

एनओसी के बाद ही मिलेगा गन लाइसेंस

Fri, 23 Oct 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Fri, 23 Oct 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
gun license digitization will be done after noc

जिला उपायुक्त कार्यालय में जम्मू कश्मीर के अलावा बाहरी राज्यों के लोग भी गन लाइसेंस के डिजिटाइजेशन करवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन सबके लिए एनओसी देना बहुत अनिवार्य है।

विज्ञापन


इसके बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। रियासत जम्मू एंड कश्मीर में डेढ़ लाख लोगों के पास गन लाइसेंस है। डिजिटाइजेशन का कार्य पूरे राज्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाकायदा, इसके लिए तहसील कार्यालयों में सरकारी अमले को लगाया गया है। यहां डोडा, पुंछ, राजोरी, कश्मीर संभाग के अलावा गुजरात और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के रिकार्ड का डिजिटाइजेशन करना काफी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि बिना एनओसी इन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

अधिकतर मामलों में डीसी आफिस से ही संबंधित व्यक्ति की एनओसी उसके संबंधित जिला और तहसील से मंगवाई जा रही है या कुछ मामलों में लोग खुद ही अपने प्रयासों से एनओसी लाकर दे रहे हैं।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि विभाग के लिए इस बात को पुख्ता करने में कई अड़चनों से गुजरना पड़ रहा है कि क्या गन लाइसेंस धारक के लाइसेंस का सरकारी विभाग में रिकार्ड है या नहीं।


ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लाइसेंस वाजिब है या नहीं। इन सब बातों को सुनिश्चित करने काफी वक्त लग रहा और खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है हालांकि कुछ मामलों में सीबीआई को भी लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed