फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gun fight between militants and indian army in kupwara jammu kashmir jawan martyr

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद

Fri, 17 Aug 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 17 Aug 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
gun fight between militants and indian army in kupwara jammu kashmir jawan martyr
भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार तड़के आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक जवान शहीद हो गए। पुलिस के मुताबिक तड़के हंडवारा क्षेत्र के क्रालगुंड में कुछ आतंकियों की सूचना पर सेना ने नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमे एक जवान गोली लगने से शहीद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक सेना की 32 आरआर को कुपवाड़ा के क्रालगुंड में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। ऐसे में सेना ने नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को फंसा देखते हुए सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसे में जवाबी कार्रवाई भी की गई। मगर एक गोली राइफल मैन रामबाबू साही के लग गई। इलाज के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मगर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुलाकर सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन


वहीं गुरूवार को ही कश्मीर के सीमान्त जिले कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में घुसपैठ के दौरान आतंकियों के साथ हुए सेना के टकराव में 4 जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया।पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौगाम सेक्टर की संगम पोस्ट के करीब सुबह साढ़े नौ बजे वहां तैनात सेना की 8 बिहार रेजिमेंट ने घुसपैठियों के एक दल को घुसपैठ की कोशिश को अंजाम देते हुए पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके चलते एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि शुरूआती फायरिंग में सेना के 4 जवान घायल हुए जिन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।एक अधिकारी ने बताया कि आखरी खबरें मिलने तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था और ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।


600 आतंकी घुसपैठ की फिराक में 
सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed