शोपियां एनकाउंटर: दो जवानों को घायल कर बच निकले आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के शोपियां के हेफ शिरमाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। देर रात तक एनकाउंटर जारी था। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बुरी खबर ये है कि घरों में छिपे आतंकी सुरक्षाबलों को चमका देकर भागने में कामयाब रहे। जैसे ही सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इलाके के घरों में आतंकी छिपे हैं तो पुलिस एसओजी और सेना की 55 आरआर के जवानों साझा अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों ने दोनों घरों को घेरा हुआ है। शाम तक चली मुठभेड़ में रात को फायरिंग बंद हो गई है। सूत्रों के अनुसार, सेना ने अंधेरे के कारण अभियान रोक दिया था और सुबह फिर से अभियान शुरू करने की रणनीति बनाई थी।
लेकिन आतंकी सुबह होने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।
जवानों पर धोखे से फायरिंग
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना को सूचना मिली थी कि इलाके के दो घरों में कुछ संदिग्ध लोग छुपे हुए हैं। इसके बाद दोनों घरों को घेर लिया गया।
सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने जब घरों की तलाशी लेनी चाही तो अंदर से तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए।
घायल साथियों को बचाते हुए सुरक्षाबलों ने जवानों ने अपनी पोजिशन ली और जवाबी फायरिंग शुरू की। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली।
आतंकियों ने सेना के घेरे को तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वह निकल नहीं पाए। चार से पांच आतंकियों के कमरों में छुपे होने की संभावना जताई गई थी।
इलाके में तलाशी अभियान जारी
आतंकियों की तलाश में इलाके में तलाशी अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि अभी एक दिन पहले श्रीनगर में आईजी सीआरपीएफ ने कहा था कि श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने को आतंकी हर कोशिश करेंगे।
कई आतंकी इसके लिए तैयार बैठे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के पास भी इनपुट आए हैं कि अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए आतंकी यात्रा शुरू होने से पहले अधिक से अधिक हमले करना चाहते हैं।
सीआरपीएफ ने साफ तौर पर कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में मुगल रोड को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल किया जाना है।
इसलिए आतंकी शौपियां जिले में अधिक से अधिक हमले कर यात्रा को वाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।