14 हजार फुट की ऊंचाई पर रेस्क्यू कर जांबाजों ने पर्यटक को बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर सेना के जांबाजों ने कश्मीर घाटी में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए समुद्र तल से 14 हजार 400 फीट की ऊंचाई पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक विदेशी पर्यटक का सकुशल बचाया।
सेना द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कीइंग के लिए विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग के अफरवत इलाके में रसिया देश से आए छह विदेशी पर्यटक स्कीइंग के लिए पहुंचे थे।
स्कीइंग करने के दौरान सैलानी दिमित्री लोबानोव नाम के पर्यटक का नियंत्रण बिगड़ गया और वो बर्फ से ढकी गहरी खाई में जा गिरे।
जवानों ने बर्फ की मोटी चादर के बीच से बनाया रास्ता
इस दौरान लोबानोव गंभीर रूप से घायल हो गए। लोबानोव के साथियों ने तुरंत मदद के लिए सेना से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सेना की हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के जवान मौके पर पहुंचे।
करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटक को सुरक्षित बचा लिया।
एचएडब्ल्यूएस की टीम ने बर्फ की मोटी चादर से रास्ता बनाया और दिमित्री को स्ट्रेचर पर डालकर अफरवत से खिलनमर्ग के रास्ते से आर्मी मेडिकल इंस्पेक्शन रूम गुलमर्ग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत स्थिर बताई जाती है।