गुलमर्ग की तर्ज पर जम्मू में भी बनेगा रोपवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने जम्मू संभाग के पूर्ण विकास के लिए कई परियोजनाओं को पारित किया है। चिनाब वैली में हाइडल पावर जेनरेशन की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने युवाओं के लिए तकनीकी संस्थान बनाने का फैसला किया है, ताकि युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देकर पावर प्रोजेक्ट में रोजगार प्रदान किया जा सके।
इसके अलावा कठुआ जिले में केरियन-गंडियाल डबल लेन ब्रिज के लिए 158 करोड़ रुपये जारी किए। बिक्रम चौक-कान्वेंट फ्लाईओवर का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। इतना ही नहीं गुलमर्ग की तर्ज पर जम्मू में भी रोपवे का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-मानसर, जत्थाना ब्रिज-कठुआ व हटली रोड का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
रंजीत सागर डैम में स्वतंत्र पर्यटन स्थल निर्माण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार मानतलाई में इंटरनेशनल योग केंद्र स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
जून तक तैयार हो जाएगा गोल्फ सेंटर
इसके अलावा पत्नीटाप, सनासर और बगहलिहार भी सरकार का केंद्र बिंदु हैं। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू में गोल्फ केंद्र जून के अंत में तैयार हो जाएगा। नए नौ होल बनने से यह 18 होल का पूर्ण कोर्स बन जाएगा। उन्होंने जम्मू में प्रेस कालोनी बनाने का भी आश्वासन दिया।
मुफ्ती के अनुसार सरकार पंजतीर्थी में 400 वाहन की क्षमता वाली मल्टी लेवल पार्किंग बनाने जा रही है। 39.50 करोड़ की लागत से बनने वाली छह मंजिला पार्किंग में फूड कोर्ट और डिपार्टमेंटल स्टोर बनेंगे। मेटाडोर स्टैंड के स्थलों को अन्य स्थानों पर स्थापित करने पर विचार हो रहा है।
गंडोला प्रोजेक्ट पर मुफ्ती ने कहा कि गुलमर्ग की तर्ज पर जम्मू में भी रोप वे बनाया जाएगा। एलओसी ट्रेड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एलओसी के दोनों ओर रहने वालों के लिए जम्मू-कश्मीर शोकेस विंडो बनेगा। मुबारक मंडी हेरिटेज प्रोजेक्ट को उसकी गौरव प्रदान किया जाएगा। कांप्लेक्स का ऐतिहासिक सेंट्रल कोर्ट जल्द पूरा किया जाएगा।