गुलमर्ग की गंडोला के फर्जी टिकटों का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सतर्कता आयोग ने गुलमर्ग के विख्यात स्की रिसोर्ट के गंडोला केबल कार प्रोजेक्ट की फर्जी टिकटों का भंडाफोड़ किया है। प्रोजेक्ट के डाटाबेस सिस्टम में छेड़छाड़ कर पांच लाख रुपये की फर्जी टिकटें आनलाइन निकाल ली गईं।
आयोग के प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में सतर्कता आयोग ने विशेष गुप्त जांच की। इस दौरान पाया गया कि प्रोजेक्ट का डाटाबेस सिस्टम एफार्ड इनफोकाम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया।
डाटाबेस सिस्टम में छेड़छाड़ करने के बाद पेमेंट गेटवे को बाईपास करते हुए पांच लाख रुपये की टिकटें निकाल ली गईं। जांच में पाया गया कि फर्म के डाटाबेस प्रशासक आरिफ रसूल भट (ख्वाजा बाग, बारामुला) ने अपने अन्य साथियों की मिलीभगत से डाटा में छेड़छाड़ की।
ट्रेवल एजेंटों के साथ मिलकर खेल
इससे कुछ ट्रैवल एजेंटों के अलावा खुद भी अच्छी-खासी रकम धोखाधड़ी से अर्जित की। प्रवक्ता के अनुसार ट्रेवल एजेंटों के साथ मिलकर पूरे सिस्टम के गुप्त कोड का गलत उपयोग किया गया और अब तक 4,89,000 रुपये की फर्जी टिकटें निकाली जा चुकी हैं।
किसी भी संदेह को दूर करने के लिए बेस कैंप स्थित चेक प्वाइंट जांच स्थान पर सफाई से फर्जी टिकटों को पास करवाया गया। गुलमर्ग स्थित विश्व के सबसे दूसरे बड़े गंडोला प्रोजेक्ट का संचालन जम्मू-कश्मीर केबल कार कारपोरेशन की ओर से किया जाता है। इस संबंध में श्रीनगर स्थित सदर थाने में केस भी दर्ज किया गया है।