{"_id":"68f606be76411a120e7f96482cc0725b","slug":"gulmarg-coldest-with-8-5-degree-temp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.5 डिग्री पारे के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.5 डिग्री पारे के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Jun 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के कई स्थानों पर अगले चौबीस घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश से जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों में पारा गिर सकता है। इस बीच मंगलवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। जम्मू में हलकी बूंदाबांदी हुई। कठुआ में बरसात की पहली तेज बारिश की तरह आसमान से पानी बरसने से किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि इस बारिश से बिजली सप्लाई भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
गुलमर्ग 8.5 पारे के साथ सबसे सर्द रहा। कठुआ में सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर बाद तेज बारिश हुई। बारिश से कठुआ शहर के अलावा बसोहली, महानपुर, बनी में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई, लेकिन खरीफ, मक्की और सब्जियों की फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद होगी। उधमपुर में हलकी बूंदाबांदी हुई, मगर चिनैनी, पंचैरी सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
जम्मू में दिनभर धूप के बीच हलके बादल छाए रहे। शाम को हलकी बूंदाबांदी से दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी दिनभर बादल छाए रहे। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम कम 27.3 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में मौसम में ठंडक कायम है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 0.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 31.1 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 12.1, कारगिल में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बनिहाल में 0.4, कुकरनाग में 0.2 मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।