फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gulam nabi aajad

आजाद की पार्टी में आजाद शब्द के कई मायने

विज्ञापन
gulam nabi aajad
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की नई डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में आजाद नाम शामिल है। इसको कई नजरिए से देखा जा रहा है। कुछ का कहना है कि आजाद ने अपने वोटरों को लुभाने के लिए अपनी पार्टी में आजाद नाम शामिल किया है। इसके अलावा कश्मीर के बजाय जम्मू से पार्टी की नए नाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

आजाद का चिनाब वैली सहित अन्य कई जिलों में दबदबा रहा है। खासतौर पर मुसलिम बहुल इलाकों में आजाद के हजारों समर्थक हैं। जम्मू से पार्टी की शुरुआत करना भी यह एक कारण माना जा रहा है। वहीं, आजाद कश्मीर में भी लगातार समर्थकों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं और मंगलवार को श्रीनगर पहुंच रहे हैं। यहां भी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, गुलाम नबी आजाद का कहना है कि मेरी नई डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी में शामिल आजाद का यह मतलब न समझें कि इसमें मैं शामिल हूं बल्कि इसका मतलब स्वतंत्र है। हमारी पार्टी स्वतंत्र सोच वाली पार्टी है और इसमें सभी धर्म के लोगों को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई पार्टी के नाम के लिए जम्मू कश्मीर और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से चर्चा की गई थी। इसमें पार्टी के नाम के लिए जम्मू कश्मीर से हिंदी, उर्दू और अन्य भाषाओं में करीब 1500 सुझाव भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पार्टी का नाम सुझाना मुश्किल काम होता है। लेकिन हमने फैसला लिया कि नई पार्टी में लोकतंत्र के साथ स्वतंत्र आवाज होनी चाहिए। इसी को आधार बनाते हुए हमने पार्टी का ध्वज भी चिह्नित किया है। जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अपनी गतिविधियां को बढ़ाएगी। एक प्रश्न पर कि पार्टी की गतिविधियों क्या रहेंगी तो उन्होंने कहा कि इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed