{"_id":"dbd6eb64d73f28d022beadea44fb5fcd","slug":"gul-visits-flood-affected-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल ने किया ईदगाह से जुड़े बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल ने किया ईदगाह से जुड़े बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर मुबारक गुल ने वीरवार को ईदगाह विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस मौके पर स्पीकर ने सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
स्पीकर ने अपने दौरे के दौरान नूरबाग, गुजरबल, पांपोश कालोनी, पालपोरा, कृषिबल, चौंटीफकीर, बाडीबादुर, संगम, सईदपोरा, नौवाबाजार इलाकों का दौरा किया। दौरे के दौरान पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, सीएपीडी, स्वास्थ्य, पीडीडी, आरएंडबी, एसएमसी, आवास एवं शहरी विकास विभागों के अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
स्पीकर ने बाढ़ नियंत्रण विभाग से सफाकदल से बक्शीपोरा तक बांधों की फिर से मजबूती एवं ऊंचाई करने हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने भविष्य में बाढ़ के बचाव हेतु उठाये जा रहे कदमों के बारे में और अधिक बेहतर काम करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने दौरे के दौरान अपनी समस्याओं से स्पीकर को अवगत करवाया इनमें नूराबाद अस्पताल को कार्यशील बनाने, राशन उपलब्ध करवाने, एलपीजी एवं बैंक ऋण के ब्याज में राहत देने आदि की मांगें रखीं। गुल ने प्रतिनिधिमंडलों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने सीएपीडी अथारिटी को निर्देश दिए कि ईदगाह विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक उपभोक्ता को मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाया जाये।