रेस्ट मोड में हैं रियासत की EVM, गुजरात से पहुंची मशीनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पर्याप्त संख्या में ईवीएम मौजूद होने के बावजूद भी बाहरी राज्य से लाई जा रही मशीनों की वजह तकनीकी है। वर्तमान में गुजरात राज्य से बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट श्रेणी की ईवीएम लाई जा रही हैं, जबकि इतनी ही संख्या में राज्य के पास पहले से ही ईवीएम मौजूद हैं।
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव और मतगणना के बाद पूरे छह महीने तक ईवीएम को रेस्ट मोड में रखा जाता है। यानी ईवीएम इस्तेमाल के बाद मशीनों को पूरे छह माह तक आराम दिया जाता है।
इस दौरान मशीनों का इस्तेमाल तो क्या उन्हें खोलने की अनुमति भी नहीं होती। यही वजह है कि रियासत में संसदीय चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गई तमाम मशीनें मौजूद हैं, लेकिन रेस्ट मोड में हैं।
कठुआ पहुंची गुजराती ईवीएम
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कठुआ में नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें पहुंच गई हैं। गुजरात से लाई गईं दो हजार से अधिक मशीनें प्रशासनिक टीम के साथ देर शाम कठुआ पहुंच गईं। वाहनों के काफिले के साथ टीम शाम करीब सवा सात बजे कठुआ पहुंची।
रोजगार विभाग की नई इमारत में ईवीएम को रखा गया है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले के लिए गुजरात से कुल 1363 की संख्या में बैलेट यूनिट लाए गए हैं, जबकि 907 की संख्या में कंट्रोल यूनिट की मशीनें भी लाई गई हैं।
इस पूरी प्रक्रिया को चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार अंजाम दिया गया है। बीते दिन ही टीम गुजरात से कठुआ के लिए रवाना हुई थी।
दो दिन में आएंगी जम्मू जिले की इवीएम
राज्य विधानसभा के चुनावों के लिये जम्मू की इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें 4 सितम्बर को राज्य में पहुंच जाएंगी। बाकी टीमों की तरह जम्मू जिले से गई टीम गुजरात से इवीएम लेकर वीरवार को जम्मू पहुंच जाएगी। जबकि सांबा जिले की इवीएम मंगलवार को जिल में पहुंच सकती हैं।
अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें गुजरात से ही लाई जा रही हैं। राज्य में करीब 15 हजार ईवीएम गुजरात से लाई जा रही हैं। यह इवीएम पुरानी मशीनों का माडिफाइड वर्जन होगा। इसमें से जम्मू जिल के लिये पांच हजार सात सौ पन्द्रह इवीएम आ रही हैं जबकि सांबा के लिये 640 बैलेट यूनिट आ रहे हैं।
गुजरात से ही मंगवाई जा रही अधुनिक ईवीएम कड़ी सुरक्षा के साथ सड़क के रास्ते ही जम्मू लाई जा रही हैं। इआरओ (एडीसी जम्मू) नीरज कुमार के अनुसार जम्मू जिले के लिये 5 हजार 7 सौ 15 इवीएम गुजरात से लाई जा रही हें जो 4 सितम्बर को जम्मू पहुंच जाएंगी।