{"_id":"4e43312f6a1af1f8c67212f17dd2483c","slug":"guerrilla-hideout-was-busted-on-friday-in-j-k-s-poonch-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"LOC पर 5 वर्षों में सबसे बड़ा आतंकी ठिकाना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर 5 वर्षों में सबसे बड़ा आतंकी ठिकाना ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ के साब्जियां सेक्टर के चापड़ियां जंगल में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को एक आतंकी ठिकाने से 20 कलो विस्फोटक, पांच आईईडी और तीन आईईडी टाइमर सहित भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए। बीते पांच साल में सेना द्वारा धवस्त किया गया सबसे बड़ा हथियारों का जखीरा है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना नष्ट कर दिया, हालांकि कोई आतंकी नहीं लगा। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के अनुसार आतंकी ठिकाने से एक एके-47 राइफल, 1 पीका राइफल, एके की 10 मैगजीन, एके की 1063 गोलियां, 4 पिस्टल, पिस्टल की 6 गोलियां, 2 यूबीजीएल ग्रेनेड, 2 यूबीजीएल लांचर, 2 बैट्री आईईडी, 500 ग्राम विस्फोटक, वायर 15 मीटर, फायरिंग केबल 20 मीटर, 2 हैंडग्रेनेड चाइनीज, एक रेडियो, एक टार्च, एक मोबाइल फोन, पेंसिल सेल 12 और दो बैग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सेना की 5/4 गोरखा रेजीमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल जे वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बजे जिले के साब्जियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास चापड़ियां क्षेत्र में गोरखा राइफल्स, पुलिस और एसओजी के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान मेटल डिटेक्टर में विस्फोटक होने का पता चला।
विज्ञापन