फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GST implement in Jammu and Kashmir from monday

होटलों में रहना, रेस्टोरेंट में खाना अब हुआ महंगा

Mon, 01 Jun 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 01 Jun 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
GST implement in Jammu and Kashmir from monday

सोमवार से लोगों को बाहर खाने पीने, घूमने और अन्य सामानों पर अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। सोमवार से सर्विस टैक्स 12.36 फीसदी से 14 फीसदी होने से हर क्षेत्र में इसका प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


खासकर होटलों में ठहरना और रेस्टोरेंट में खाना अब ज्यादा महंगा पड़ेगा।इतना ही नहीं, अब एसी और फर्स्ट क्लास ट्रेनों के अलावा विमान में सफर करने के लिए कुछ अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


हालांकि वित्त मंत्री ने इस संबंध में बजट में ही घोषणा कर दी थी, लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों के लोग सोमवार से शुरू होने वाले इस अतिरिक्त कर के बारे में सभी जागरूक नहीं हैं। इतना ही नहीं, थिएटर में मूवी देखना, मोबाइल बिल भी अब जेब पर भारी पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकसर रेस्टोरेंट में खानपान के शौकीनों को कहना है कि इससे थोड़ा असर पड़ेगा, लेकिन आहिस्ता आहिस्ता लोग इसके अभ्यस्त हो जाएंगे। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि इससे बड़े रेस्तरां में जाने का उनका सिलसिला रुक जाएगा।


कुछ लोगों का यह भी कहना था कि सर्विस टैक्स का असर उच्च मध्यम वर्गीय या फिर उच्च वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। मोबाइल आजकल आम हो गया है और रिक्शा वाला भी इसका उपयोग कर रहा है। इसका असर जरूर आम लोगों पर पड़ेगा। सरकार को सूचना तकनीक से यह कर हटाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed