{"_id":"b3217f0716cbeac9738e34249b3611c7","slug":"group-of-five-militants-wating-to-infeltrate-at-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच आतंकी घुसपैठ की फिराक में, अलर्ट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच आतंकी घुसपैठ की फिराक में, अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
आरएसपुरा सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से कई बार हुई गोलाबारी के बाद सुरक्षा एजेंसिया ने आतंकी घुसपैठ को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हीरानगर सेक्टर से लगी सीमा के पार पाकिस्तान की ओर पांच आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अमरनाथ यात्रा को टारगेट करने की फिराक में आतंकियों की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए सीमा पर बीएसएफ ने कड़ा पहरा लगा रखा है। आतंकी घुसपैठ के इनपुट के बाद सीमा से पीछे पांच किलोमीटर के दायरे में सेना के जवान मुस्तैदी से दिन-रात पहरा दे रहे हैं। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
नदी-नालों के दोनों ओर चौकस निगाहें हर हलचल को भांपने में जुटी हैं। सीमा से हाईवे को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्ग पूरी तरह सील किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने नाकेबंदी कर रखी है। रात के समय हाईवे पर सेना के जवान गश्त कर रहे हैं। भाग नाले, तरनाह और छाप नाले आतंकियों के संभावित रूट माने जाते हैं। इन नालों के दोनों ओर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन