फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ground Zero: Operation Clean continues in Uri sector, life is slowly becoming normal amidst the explosives

ग्राउंड जीरो : उड़ी सेक्टर में ऑपरेशन क्लीन जारी, विस्फोटकों के बीच धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है जन-जीवन

Wed, 14 May 2025 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजीम यूसुफ, उड़ी सेक्टर से
अजीम यूसुफ, उड़ी सेक्टर से Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 06:11 AM IST
सार

क्षेत्र के 17 गांवों में से अब तक 10 गांवों में ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सोमवार को कमलकोट, मधन, गोवहल्लन, सलामाबाद (बिजहामा), गंगेरहिल और गवाल्टा गांवों में सात विस्फोटकों को निष्क्रिय किया गया। 

विज्ञापन
Ground Zero: Operation Clean continues in Uri sector, life is slowly becoming normal amidst the explosives
पीड़ित बोले-नए सिरे से शुरू करना होगा जीवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना की ओर से ऑपरेशन क्लीन चया जा रहा है, ताकि पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद बचे हुए बिना फटे पड़े मोर्टार शेल को निष्क्रिय किया जा सके।

विज्ञापन


क्षेत्र के 17 गांवों में से अब तक 10 गांवों में ऑपरेशन पूरा हो चुका है। सोमवार को कमलकोट, मधन, गोवहल्लन, सलामाबाद (बिजहामा), गंगेरहिल और गवाल्टा गांवों में सात विस्फोटकों को निष्क्रिय किया गया। 
विज्ञापन


इन गांवों के निवासियों को घर लौटने की अनुमति दी गई थी। मंगलवार को चार और गांवों के लोगों को घर वापसी की इजाजत मिल गई है, जबकि शेष सात गांवों में अब भी ऑपरेशन क्लीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में अब तक एक महिला की मौत हो चुकी है और 19 लोग घायल हुए हैं। साथ ही करीब 400 इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें आठ दुकानें और दो मस्जिदें भी हैं। 50 से अधिक वाहन भी नुकसान का शिकार हुए हैं।

पीड़ित बोले-नए सिरे से शुरू करना होगा जीवन 
सलामाबाद के निवासी मोहम्मद उमर ने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद जब वे गांव लौटे तो उनका घर पूरी तरह तबाह मिला। अब इसे फिर से बनवाना पड़ेगा। हमले के दौरान हमारे मवेशी भी मारे गए। घर बनाने के लिए हमें फिर से पाई-पाई जोड़नी होगी।

रहीश खटाना ने बताया कि उड़ी में दुकानें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं और जनजीवन पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है। मेरा घर भी गोलाबारी में बर्बाद हो गया है, दुकान भी बंद है। अब शांति बहाली के बाद उम्मीद है कि जिंदगी फिर से शुरू हो पाएगी।

सीएम ने लिया जायजा
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तंगधार क्षेत्र का दौरा किया, जो हाल ही में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित हुआ था। 

स्थानीय निवासियों से बातचीत करके मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता देने का वादा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राहत और पुनर्वास कार्यों को तेजी से पूरा करें और जरूरतमंद लोगों को तुरंत मदद दें।

घाटी में गोलियों की गूंज थमी, अब किताबों की बारी: फिर से स्कूल खुले; श्रीनगर की नई सुबह देंखे इन तस्वीरें में
उमर अब्दुल्ला ने कहा सीमा पर रहने वाले नागरिक लगातार खतरे के साए में जी रहे हैं। सरकार उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर आवश्यक उपाय कर रही है। और कहां की हम सबको सीजफायर पसंद है लेकिन कुछ टीवी चैनलों के एंकर जो दिल्ली मुंबई में बैठते हैं उनको सीजफायर पसंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed