फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Groom in jail in jammu

जम्मू: घर में शादी, दूल्हा को पुलिस ले गई

Sun, 25 Jan 2015 01:54 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Groom in jail in jammu
शादी का सेहरा सजाकर जिस दूल्हे को रविवार 25 जनवरी को बारात के लिए घोड़ी पर चढ़ना था, वह एक दिन पहले शनिवार तक पुलिस हिरासत में रहा है। शनिवार को दूल्हे के घर नहीं होने के कारण शगुन की रसम भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि बख्शी नगर पुलिस ने रेशम घर निवासी नरेश कुमार को पांच दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। मामला वीरवार की रात को आटो लोड कैरियर से महेशपुरा चौक पर दो पुलिस कर्मियों को टक्कर मारने का है, जिसमें पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी की रात को महेशपुरा चौक पर नरेश कुमार के लोड कैरियर की टक्कर से दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एसपीओ देवेंद्र सिंह आईसीयू में है, जबकि हेड कांस्टेबल हंस राज उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश की बख्शीनगर निवासी युवती के साथ शादी तय हुई है। 25 जनवरी को बारात निकलनी है, लेकिन अभी तक नरेश पांच दिन की रिमांड पर है। नरेश के मौजूद न होने पर अब शगुन 25 जनवरी को रखा गया है। घर में शादी का माहौल है, सभी रिश्तेदार मौजूद है। परिवार के लोग कोर्ट का आदेश लाने की तैयारी में जुटे हैं।

हाल, सब्जी और टेंट वालों ने पैसे रखवाए

Groom in jail in jammu

दूल्हे के हिरासत में होने की खबर के बाद 24 जनवरी को शगुन की रसम नहीं हो सकी। शगुन के लिए राम पैलेस और शादी के लिए महाजन पैलेस बुक किया हुआ है। खबर मिलने के बाद दोनों पैलेस वालों, सब्जी और टेंट वाले ने बुकिंग के पैसे दूल्हे के घर वालों से ले लिए हैं।  
 
एसएसपी उत्तम चंद के मुताबिक नरेश ने पुलिस कर्मियों के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर दिया और आटो भगाने का प्रयास किया, जब पुलिस कर्मी रोकने के लिए आगे आए तो नरेश ने आटो उन पर चढ़ा दिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। कानून की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही कुछ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed