{"_id":"05360c34d60e62c16705c1bca153375d","slug":"grenade-thrown-at-pdp-candidate-rally-in-noorabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम से पीडीपी प्रत्याशी पर ग्रेनेड हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम से पीडीपी प्रत्याशी पर ग्रेनेड हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 22 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुलगाम में नेताओं पर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। खबर है की कुलगाम में जनसभा कर रहे पीडीपी के उम्मीदवार पर एक युवक ने हैंडग्रनेड फैंका है।
विज्ञापन
कुलगाम की नूराबाद सीट से पीडीपी प्रत्याशी अब्दुल माजिद पद्दार धुमाल हांजीपोरा इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
तभी भीड़ में मौजूद एक युवक ने माजिद की तरफ हैंडग्रनेड फैंका और वहां से भागने लगा। ग्रनेड से हमला होते ही सभा में अफरातफरी मच गई, किसी को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है।
विज्ञापन
जैसे ही युवक भागने लगा लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस्तेमाल किया गया ग्रनेड भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन