फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade attack on army patrolling party in handwara jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 18 Aug 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
grenade attack on army patrolling party in handwara jammu kashmir
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार देर रात सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। क्रालगुंड इलाके के मुख्य चौक पर 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी को आतंकियों ने निशाना बनाया। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के अशमुजी भान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर देर रात कासो चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, सुरक्षा बलों ने अभियान रोके बिना घर-घर तलाशी ली। इस दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार करने की सूचना है। 
विज्ञापन


अवंतीपोरा एसपी कार्यालय पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, तीन घायल
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा एसपी कार्यालय पर आतंकियों ने शुक्रवार को ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य स्थानीय लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने जिले के अवंतीपोरा इलाके में स्थित एसपी आफिस पर ग्रेनेड दागा। हालांकि, ग्रेनेड दफ्तर के बाहर ही गिरकर फट गया। इसमें घायल हुए चार स्थानीय लोगों को तत्काल पीएचसी अवंतीपोरा ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर श्रीनगर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान घायलों में से एक की मौत हो गई जिसकी शिनाख्त अब्दुल अहद के तौर पर हुई है।घटना के बाद आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed