श्रीनगर में एयरटेल-वोडाफोन ऑफिस पर ग्रेनेड हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में आतंकियों ने शुक्रवार सुबह दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कई मोबाइल ऑपरेटरों के ऑफिसों पर एक के बाद एक ग्रेनेड से हमला कर दिया। हादसे में अभी किसी के हतातहत होने की खबर तो नहीं है लेकिन घटना के बाद मोबाइल कंपनियों के कर्मचारी काफी सहमे हुए हैं।
वहीं चिंताजनक ये है कि अभी तक सोपोर में मोबाइल टॉवरों का हमला बनाने वाले आतंकी अब श्रीनगर में मोबाइल कंपनियों के दफ्तरों तक भी पहुंच गए हैं। वहीं हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्विट कर इसे मुख्यमंत्री मोहम्मद सईद के लिए वेकअप कॉल बताया।
श्रीनगर के करन नगर इलाके में कई मोबाइल कंपनियों के ऑफिस हैं। सुबह ऑफिस खुलने के बाद कर्मचारियों का आना शुरू हुआ था, तभी 11:15 के करीब करन नगर स्थित एयरटेल और एयरसेल के ऑफिस में अज्ञात आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया।
उमर अब्दुल्ला ने बताया मुफ्ती के लिए वेकअप कॉल
इसके ठीक पन्द्रह मिनट बाद सुबह 11:30 बजे के करीब निकट ही वोडाफोन के ऑफिस पर भी ग्रेनेड फेंका गया। बताया जाता है कि आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने से सभी कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर निकल जाने के लिए कहा।
जब सभी लोग बाहर आए तभी आतंकियों ने ग्रेनेड से विस्फोट कर दिया। ऐसे में साफ है कि आतंकियों का मकसद मोबाइल ऑफिसों को नुकसान पहुंचाकर क्षेत्र में दूरसंचार गतिविधियों को ठप करना था।
इससे पहले आतंकी दक्षिण कश्मीर में भी सोपोर में मोबाइल कंपनियों के टॉवरों को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। ऐसे में इनका श्रीनगर तक पहुंच जाना सुरक्षा एजेसियों के लिए परेशानी का सबब हो सकता है।
वहीं घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी चिंता जताते हुए ट्विट किया कि यह घटना मुफ्ती के लिए चेतावनी है क्योंकि आतंकी इससे पहले सोपोर में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
Thank goodness no injuries or casualties but Mufti can't afford to ignore this wake up call. Srinagar isn't Sopore. https://t.co/zn1co1WB8K
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) July 24, 2015