फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grenade attack in Srinagar before narender modi rally

मोदी की रैली से पूर्व श्रीनगर में ग्रेनेड हमला

Thu, 05 Nov 2015 11:01 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack in Srinagar before narender modi rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से दो दिन पहले आतंकियों ने वीरवार की शाम सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें 11 जवान घायल हो गए हैं। हमला प्रधानमंत्री की रैली स्थल से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

विज्ञापन


तमाम सुरक्षा इंतजामों के बाद भी आतंकियों की करतूत के बाद सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया। तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता भावेश चौधरी ने बताया कि आतंकियों द्वारा करीब पौने आठ बजे श्रीनगर के मुनवराबाद इलाके में स्थित इखवान होटल जिसमें सीआरपीएफ की 82 बटालियन है, के बाहर सीआरपीएफ बंकर के करीब एक विस्फोट हुआ।
विज्ञापन


इसमें करीब 11 जवान घायल हो गए। इन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में 4 जवानो को गंभीर चोटें हैं। चौधरी ने बताया कि फिलहाल घटनास्थल पर स्पिलिंटर नहीं बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यह कहना कि ग्रेनेड हमला हुआ, फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट था।कियों द्वारा करीब पौने आठ बजे श्रीनगर के मुनवराबाद इलाके में स्थित इखवान होटल जिसमें सीआरपीएफ की 82 बटालियन है, के बाहर सीआरपीएफ बंकर के करीब एक विस्फोट हुआ।

इसमें करीब 11 जवान घायल हो गए। इन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में 4 जवानो को गंभीर चोटें हैं। चौधरी ने बताया कि फिलहाल घटनास्थल पर स्पिलिंटर नहीं बरामद हुए हैं। इसलिए यह कहना कि ग्रेनेड हमला हुआ, फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट था।

अबू कासिम के मारे जाने के बाद हमले की थी आशंका

Grenade attack in Srinagar before narender modi rally

मोदी की रैली से पहले आतंकियों के घुसपैठ के भी इनपुट्स मिले थे। इसके लिए एलओसी पर गुरेज सेक्टर में पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटना को आतंकियों के घुसपैठ से जोड़कर देखा जा रहा था।

पिछले दिनों मुठभेड़ में लश्कर के टाप आतंकी अबू कासिम के मारे जाने के बाद आतंकियों की ओर से हमले तेज किए जाने की आशंका जताई गई थी।

बांदीपोरा के जंगल में अबू हुजेरा सहित कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका में जोरदार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की शाम यह खबर मिली थी कि सुरक्षा बलों को चकमा देकर अबू हुजेरा कुलगाम की ओर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed