{"_id":"158f093961058a7fa8e8c3a44c6969e6","slug":"grenade-attack-in-pampore-5-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपोर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, 5 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, 5 घायल
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के पंपोर में आज सुबह तड़के कुछ आज्ञात लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रनेड़ फैंके जिसमें सीआरपीएफ को दो जवान घायल हो गए। साथ ही तीन स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
यह आतंकी हमला पंपोर कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के पास बने सीआरपीएफ कैंप हुआ है। यह कस्बे के सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है। यह हमला सीआरपीएप कैंप को निशाना बना कर किया था।
विज्ञापन
इस हमले में कुछ और लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से इस बात की पुष्टि नहीं की गई कि कितने लोग घायल हुए है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल दो सीआरपीफ के जावन और तीन नागरिकों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
ग्रनेड हमले में घायल हुए लोगों को और जवानों को इलाज के लिए स्थनीय अस्पताल में ले जाया गया है। हमले के बाद घटना स्थल पर सीआरपीएफ और सेना की टुकड़ियां पहुंच गई हैं। इलाके को घेर कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है।