{"_id":"57a76d394f1c1b27112b91ea","slug":"grenade-attack-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में थाने पर पेट्रोल बम और ग्रेनेड से हमला, अब तक 1000 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में थाने पर पेट्रोल बम और ग्रेनेड से हमला, अब तक 1000 लोग गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : File Photo
घाटी में रविवार को भी हिंसा जारी रही। श्रीनगर के नूरबाग पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। मराराजगुंज थाने पर ग्रेनेड फेंका गया जो मेन गेट के बाहर फटा। बडगाम जिले में भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया। लंगेट में हिंसक झड़प में 90 से अधिक घायल हो गए।
कई इलाकों में कर्फ्यू जारी रही। रविवार रात कई इलाकों में मशाल जुलूस निकाले गए। इस बीच, पुलिस ने 1000 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। हिंसा की 1018 घटनाओं में 1030 एफआईआर दर्ज किए गए हैं।
बडगाम जिले के वाटरहेल पुलिस चौकी पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। पथराव के बाद हिंसक भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसमें कई प्रदर्शनकारी और पुलिस वाले घायल हो गए। बीरवाह के अरिजाल इलाके के हरदूपांजू में भी प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
इससे पहले भीड़ ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले की कोशिश की थी। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में 90 से अधिक लोग घायल हो गए। पथराव के बाद उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पेलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। पेलेट गन से पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

Trending Videos
कई इलाकों में कर्फ्यू जारी
सु्रक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
आईजी कश्मीर एसजेपी गिलानी के अनुसार हिंसा की अब तक की घटनाओं में पुलिस और सुरक्षा बलों के 3329 जवान घायल हुए हैं। कई को गंभीर चोटें पहुंचीं हैं और उन्हें कई जगह फ्रैक्चर हुए हैं। दो जवानों की हिंसा में मौत भी हो चुकी है। 29 पुलिस थानों, चौकियों तथा सरकारी भवनों को जला दिया गया है। 51 को नुकसान पहुंचाया गया है।
श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल, महाराजगुंज तथा बटमालू में कर्फ्यू रहा। बडगाम जिले के चाडूरा व खान साहिब, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा व लंगेट तथा अनंतनाग शहर में भी कर्फ्यू रहा।
घाटी के अन्य इलाकों में कड़ी पाबंदियां रहीं। चार या अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। अलगाववादियों के बंद के आह्वान की वजह से घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। उधर, अलगाववादियों के आह्वान पर रविवार को घाटी के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।