फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   grenade attack in budha amarnath yatra

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, 14 से ज्यादा घायल, सर्च आपरेशन जारी

Sun, 14 Aug 2016 07:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Sun, 14 Aug 2016 07:15 AM IST
विज्ञापन
grenade attack in budha amarnath yatra
घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : ANI
पुंछ जिले में चल रही बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने शनिवार शाम ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में 14 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


घायलों में छह की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया है। हमले के बाद पूरे जम्मू संभाग में अलर्ट घोषित कर दिया गया। हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। अभी तक कोई आतंकी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुंछ के दशनामी अखाड़े के गेट पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके। इस हमले में 14 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प‌िछले द‌िनों च‌िपकाए गए थे धमकी भरे पोस्टर

grenade attack in budha amarnath yatra
यात्रा को रवाना करते ड‌िप्टी सीएम - फोटो : File Photo
घायलों में फजल अली, उषा देवी, हजूरी लाल, अशोक कुमार, पंकज शर्मा, मो. शकील, हिरदेश सिंह, रोहित कुमार, संदीप सिंह, विनाशा देवी, रमेश कुमार बाली शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से जम्मू रेफर किया गया है।

हमले के बाद पुंछ शहर तथा आस पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों पुंछ में धमकी भरे पोस्टर भी चिपकाए गए थे। इसमें कश्मीरी पंडितों को शहर छोड़ने की धमकी दी गई थी। डिवकाम डॉ. पवन कोतवाल ने बताया कि पुंछ बाजार में ग्रेनेड फेंका गया है।

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन चलाया है। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ड‌‌िप्टी सीएम ने की शांत‌ि बनाए रखने की अपील

grenade attack in budha amarnath yatra
ड‌िप्टी सीएम डॉ. न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : PTI
डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने घटना की निंदा करते हुए घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा को और पुख्ता करने की हिदायत दी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। 

बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। इस यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed