{"_id":"572c3c284f1c1b307f5cd108","slug":"grenade-attack-in-budgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: आतंकी हमले में महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: आतंकी हमले में महिला समेत चार घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 06 May 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड
- फोटो : Demo Pic.
बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में शुक्रवार दोपहर को हुए ग्रेनेड हमले में चार घायल हो गए। घायलों में राज्य पुलिस के तीन जवान और एक स्थानीय महिला शामिल है। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक चाडूरा तहसील कार्यालय से कुछ ही दूर बस स्टैंड के पास आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इससे वहां तैनात पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया।
बीएमओ डा. रुकसाना के अनुसार घायलों में शब्बीर अहमद की हालत गंभीर है। अन्य दो जवान मरूफ अहमद और मंजूर अहमद को भी स्प्लिंटर इंजरी है। तीनों को एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हमले में घायल चाडूरा के नवहार गांव निवासी जवाहिरा बेगम को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को भी अनंतनाग जिले में अज्ञात हमलावरों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। हालांकि, इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।