{"_id":"57d6daab4f1c1b2d46d4776a","slug":"grenade-attack-at-sherbagh-police-station-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, एक की मौत, 10 घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : File Photo
बकरीद से ठीक एक दिन पहले आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के शेरबाग पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया।
इसमें एक नागरिक की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शाम को शेरबाग पुलिस चौकी पर आतंकियों ने ग्रेनेड ने हमला किया। इसमें बिलाल अहमद नामक नागरिक की मौत हो गई। वह हजरतबल मलकनाग का रहने वाला था।

Trending Videos
चौकी इंचार्ज समेत 5 श्रीनगर रेफर
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
इसके साथ ही चौकी इंचार्ज एसआई फिरोज अहमद और चार अन्य जवान घायल हो गए। पांच अन्य लोग भी ग्रेनेड हमले में घायल हुए। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल अनंतनाग में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद गंभीर होने पर चौकी इंचार्ज सहित पांच को श्रीनगर भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस वक्त ग्रेनेड हमला किया गया उस वक्त पुलिस चौकी के बाहर दुकानों में बकरीद की खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ थी।