श्रीनगर में सुरक्षाबलों को निशान बनाकर किया ग्रेनेड हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनेड हमले से श्रीनगर के पुराने शहर में वीरवार को अफरा तफरी फैल गई। इस हमले में जहां एक स्थानीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया तो वहीं चार वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता आशीष कुमार झा ने बताया कि ग्रेनेड हमला पुराने शहर के सैकीडाफर इलाके में वीरवार को सुबह 11 बजे सीआरपीएफ की 161 बटालियन के कैंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ।
इस हमले में कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है। वहीं पास स्थित एक स्थानीय नागरिक को मामूली चोटें आईँ हैं। वहीं लगभग चार गाडियों को भी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि यह हमला सीआरपीएफ को निशाना बना कर किया गया था या फिर किसी और पर।