फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gref workers protest

ग्रेफ के कर्मचारी ने खोला मोर्चा

Thu, 24 Jul 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 24 Jul 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
gref workers protest

ग्रेफ विभाग के एक कर्मचारी ने आरटीआई के जरिए अपने ही विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाया है। साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि उनके साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को बंद करें।

विज्ञापन


शिपेंदर पचौरी ने आरटीआई के जरिए अपने विभाग से जानकारी मांगी थी कि क्या ग्रेफ भारतीय सेना का हिस्सा है, यदि है तो दोनों को एक समान सुविधाएं क्यों नहीं दी जाती।
विज्ञापन


इस पर ग्रेफ की तरफ से दी गई जानकारी में साफ है कि सेना और ग्रेफ में एक सी समानता है और दोनों को एक सी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

लेकिन बावजूद इसके राजोरी में कार्यरत ग्रेफ विभाग के कर्मचारियों को सेना के जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही। पचौरी ने आरटीआई को लेकर उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि राजोरी में कार्यरत कर्मचारियों को सेना के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिल रहीं।

यह भी लिखा है कि जवानों की दिमागी हालत ठीक नहीं, क्योंकि जिस स्थान पर भारतीय सीमा हैं, वहां पर तैनात ग्रेफ के कर्मचारियों को सेना जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही। पचौरी ने अपने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed