{"_id":"61e4901a65800b7b30438fef","slug":"green-line-change-in-timing-of-metro-operation-till-february-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन लाइन: 28 फरवरी तक मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन लाइन: 28 फरवरी तक मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव
Mon, 17 Jan 2022 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 03:07 AM IST
सार
यह व्यवस्था 28 फरवरी तक के लिए लागू रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके तहत पहली और आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव को 28 फरवरी, 2022 तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Green Line Metro
विस्तार
ग्रीन लाइन पर हॉल्ट प्लेटफॉर्म के निर्माण की वजह से 28 फरवरी तक ब्रिगेडियर होशियार सिंह(बहादुरगढ़)से इंद्रलोक/कीर्तिनगर के बीच मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। सोमवार से शनिवार के बीच सुबह और रात के दौरान इस लाइन पर मेट्रो सेवाओं की समय सारणी और रविवार को भी मेट्रो के आवागमन के समय में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 28 फरवरी तक के लिए लागू रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके तहत पहली और आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव को 28 फरवरी, 2022 तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगा संचालन-समय...
ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक-(सोमवार से शनिवार) सुबह 7.00 बजे, आखिरी मेट्रो रात 9.00 बजे
(रविवार)को पहली मेट्रो सुबह 8.00 बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात 9.00 बजे तक उपलबध रहेगी।
ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर-(सोमवार से शनिवार)-सुबह 7.18 आखिरी मेट्रो रात 9.10 बजे, रविवार को सुबह 8.18 बजे, आखिरी मेट्रो रात 9.10 बजे
इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन(सोमवार से शनिवार)-सुबह 7.25, रात 9.30 बजे, रविवार को पहली मेट्रो सुबह 8.25 जबकि आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन-(सोमवार से शनिवार)-सुबह 7.25, रात 9.30, रविवार को सुबह 8.25, आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे मिलेगी।
विज्ञापन