{"_id":"6689e46fe2658ef06c0b83a9","slug":"greater-kailash-murder-case-allegation-at-police-to-save-in-culprits-jammu-news-c-10-jam1008-395521-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवतार सिंह के परिवार का आरोप, आरोपियों को बचा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवतार सिंह के परिवार का आरोप, आरोपियों को बचा रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रेटर कैलाश इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या का मामला
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुए बहुचर्चित अवतार सिंह हत्याकांड मामले में शनिवार को मृतक के परिवार के सदस्यों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार के सदस्यों ने हत्याकांड में शामिल लोगों के चिन्हित होने के बावजूद उनको गिरफ्तार नहीं करने का आरोप पुलिस पर लगाया।
प्रेस क्लब में अवतार सिंह के परिवार के सदस्यों ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने हत्याकांड की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (सिट) बनाई थी। सिट ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को चिन्हित किया, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे हत्याकांड की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने से पुलिस बच रही है। अवतार सिंह के पिता बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार हमें इंसाफ नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से उस जमीन का मालिक मैं हूं। उन्होंने राजस्व विभाग पर जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। इस दौरान डीडीसी सदस्य व कांग्रेस नेता टीएस टोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अगर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे।