उत्तरी कश्मीर में मोबाइल टावरों पर फिर हमले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन में बीते 24 घंटे के भीतर आतंकियों ने 4 ग्रेनेड हमले किए और एक माइन ब्लास्ट को अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पट्टन के शेरपुरा इलाके के रहने वाले गुलाम मोहम्मद वानी के मकान परिसर में लगे एयरटेल टावर पर आतंकियों ने मंगलवार रात 2 ग्रेनेड दागे।
उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि यह कम तीव्रता के विस्फोट थे। इससे किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ग्रेनेड फटे और उनसे आसपास के मकानों की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।
एयरटेल टावर पर 2 ग्रेनेड दागे
इस हमले के कुछ घंटों बाद ही आतंकियों ने बुधवार को निहालपुर पट्टन में गुलाम हसन भट के मकान पर लगे एयरटेल टावर पर 2 ग्रेनेड दागे। हालांकि, ग्रेनेड फटे नहीं पर वहां अफरातफरी मच गई।
भट के बेटे ने बताया कि पिस्तौल धारी एक युवक उनके मकान में दाखिल हुआ और टावर की ओर 2 ग्रेनेड फेंके। उसने बताया कि वह तुरंत जान बचाने के लिए भागे और जब ग्रेनेड नहीं फटे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाने से तुरंत पुलिस पार्टी घटनास्थल की ओर रवाना हुई।
थोड़ी दूर पहुंचने पर आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए माइन ब्लास्ट किया। डीआईजी गरीब दास ने बताया कि यह आतंकियों द्वारा बिछाया गया जाल था, लेकिन उसकी क्षमता के अनुसार विस्फोटक नहीं फटा और पुलिसकर्मियों को नुकसान नहीं पहुंचा।