फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   granade attack in pulwama of south kashmir

कश्मीर के पुलवामा में पुलिस लाइंस पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Sat, 10 Jun 2017 12:05 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 10 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
granade attack in pulwama of south kashmir
आतंकवादी

कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर एक बार फिर आतंकी हमला कर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। शुक्रवार को रात करीब 11 बजे आतंकियों द्वारा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत पुलिस लाइंस पर ग्रेनेड हमला किया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के इस हमले के दौरान ग्रेनेड के पुलिस लाइंस के बाहर फटने की सूचना मिली है। अब तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमले की जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस लाइंस पर हमले के बाद मौके पर सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा पूरे इलाके को घेर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इलाके में हमलावर आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। अब तक सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed