{"_id":"7381b1d49f2175b80ea70db496596d58","slug":"govt-will-deliver-good-governance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत के लोगों को मिलेगा गुड गवर्नेंस: निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत के लोगों को मिलेगा गुड गवर्नेंस: निर्मल सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि रियासत की पूर्व सरकारों की भांति लोगों के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। रियासत के लोगों को गुड गवर्नेंस मिलेगा। इसके तहत रियासत से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर पूरी तरह से लगाम कसी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. सिंह रविवार को यहां पर आयोजित सम्मान समोराह को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत की गठबंधन सरकार सीएमपी के तहत ही चलेगी और इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि कुछ लोग सरकार गिराने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन उनको कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीडीपी के साथ गठबंधन कर भाजपा ने जो सरकार बनाई गई है, उसमें कोई समझौता नहीं होगा। सरकार में मौजूद कैबिनेट और राज्य मंत्री लोगों की समस्याओं को सुलझाने के साथ ही विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रियासत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
उनको दरकिनार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए राज्य में मौजूद बडे़ और छोटे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई साल बाद राज्य के लोगों को अपनी सरकार मिली है। लोगों को भी चाहिए कि वह इस सरकार पर पूरा भरोसा जताए ताकि रियासत को तरक्की और विकास की नई राह पर ले जाया सके।
इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि रियासत में मौजूद बिजली परियोजनाओं को राज्य सरकार के सुपुर्द किए जाने के लिए केंद्र को कहा जाएगा ताकि राज्य के बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सके।