फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt to use its land commercially

खाली जमीन को इस तरह इस्तेमाल करेगी सरकार

Thu, 16 Jul 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 16 Jul 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
govt to use its land commercially

धन की किल्लत से जूझने वाले सरकारी विभाग अब अपनी खाली पड़ी जमीनों के व्यवसायिक प्रयोग की तैयारी में जुटे है। शापिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स आदि बनवाकर अपनी भूमि से मिलने वाले राजस्व से विभाग अपने ढांचे के आधुनिकीकरण की योजना बना रहे हैं। इस मामले में उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग की ओर से पहल कर दी गई है।

विज्ञापन


विभाग की योजना है कि वेयर हाउस जम्मू, बिक्रम चौक और चट्ठा में विभाग के जर्जर हो चुके गोदाम और विभाग की भूमि पर बने अन्य ढांचे को गिराकर मल्टी स्टोरी कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा, जिसमें दुकानों के अलावा मल्टीप्लेक्स आदि होंगे, ताकि विभागीय भूमि का बेहतर इस्तेमाल हो सके और इससे मिलने वाले राजस्व से सरकार उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के ढांचे का आधुनिकीकरण किया जा सके।
विज्ञापन


इसी तरह कई अन्य विभाग भी अपनी खाली पड़ी भूमि के व्यवसायिक प्रयोग की तैयारी कर रहे हैं, ताकि आर्थिक तंगी से निकलकर यह विभाग आत्मनिर्भर बन सकें। नगर निगम और जेडीए को सरकार समय-समय पर यह कह चुकी है कि वह अपने स्रोतों का बेहतर प्रयोग करें और आत्मनिर्भर बनें, ताकि सरकार पर भी बोझ कम हो सके। एसआरटीसी अपनी संपत्ति के बेहतर व्यवसायिक प्रयोग की योजना पर काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed