फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt summoned new list of corrupt officials

राज्य में भ्रष्ट अफसरों की नए सिरे से सूची तलब

Tue, 15 Sep 2015 10:13 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
govt summoned new list of corrupt officials

राज्य सरकार ने रियासत के भ्रष्ट अफसरों की नए सिरे से सूची तलब की है। विभिन्न विभागों के 60 से अधिक ऐसे अफसर हैं जिन पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे की कुछ मुद्दों पर नाराजगी के बाद इन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई में सुस्ती आई थी। अब राज्य सरकार ने नए मुख्य सचिव से इस मामले में तेजी लाने और जल्द से जल्द सूची उपलब्ध कराने की हिदायत दी है।  
विज्ञापन


मुफ्ती सरकार ने गठन के बाद ही स्पष्ट संकेत दे दिया था कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं होगा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके तहत पहली सूची में 67 अधिकारियों पर गाज गिरी जिन्हें जबरन हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के निशाने पर 100 से अधिक अफसर

govt summoned new list of corrupt officials

सरकार के निशाने पर 100 से अधिक अफसर थे, लेकिन समय से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से जांच पूरी न हो पाने के कारण पहले चरण में 67 अफसरों के खिलाफ ही कार्रवाई की जा सकी।

सूत्रों का कहना है कि अब जो नई सूची तैयार की जा रही है उसमें सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य, एस्टेट, पीडब्ल्यूडी, पीएचई विभाग के अधिकारी भी हैं। ये अधिकारी या तो विजिलेंस जांच में घिर चुके हैं या फिर विभागीय जांच में इन पर आरोप साबित हो चुका है।

सूत्रों ने बताया कि नए सिरे से सूची तलब किए जाने के बाद भ्रष्ट अफसरों की संख्या कुछ बढ़ भी सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ फाइल तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed