{"_id":"99f1cbf412e66317163a8be731684b36","slug":"govt-school-open-during-jammu-bandh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सोमवार को जम्मू में खुलेंगे स्कूल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या सोमवार को जम्मू में खुलेंगे स्कूल?
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने तीन दिन के लिए बंद को बढ़ा दिया है। तीन दिन बंद बढ़ने पर स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पहुंचना फिर से मुश्किल हो जाएगा। वहीं शिक्षा विभाग ने अभी तक छुट्टी घोषित नहीं की है। शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल हर हाल में खुलेंगे।
विज्ञापन
एम्स को लेकर चल रहे संघर्ष के कारण शुक्रवार से विद्यार्थी स्कूलों तक पहुंच नहीं पाए हैं। तीन दिन बंद के एलान के बाद विद्यार्थी उम्मीद लगाए हुए थे कि सोमवार को हालात सामान्य होने पर स्कूल जा सकेंगे, लेकिन एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने तीन दिन और बंद को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। आगे भी इसी तरह से हालात बने रहते हैं तो विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे।
चीफ एजूकेशन अफसर जेके सूदन ने बताया कि सरकारी स्कूलों में किसी तरह की छुट्टी नहीं रखी गई है। शिक्षकों को समय अनुसार पहुंचना होगा और अगर विद्यार्थी पहुंचते हैं तो उनको पढ़ाना होगा।
विज्ञापन