फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt delaying decision about MLC seats

MLC सीटों पर फैसले में हो रही देरी

Sun, 05 Apr 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 05 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
govt delaying decision about MLC seats

विधान परिषद में रिक्त मनोनीत सदस्यों की सीटों को भरने में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से की जा रही देरी पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मौजूदा समय में 34 सदस्यीय विधान परिषद में पीडीपी-भाजपा गठबंधन के केवल 12 ही सदस्य हैं। इस वजह से विपक्ष कई बार सत्तापक्ष पर भारी पड़ता दिखा है। आठ सदस्यों के मनोनीत होने के बाद भाजपा-पीडीपी के सदस्यों की संख्या 12 से 20 हो जाएगी और विधान परिषद में सत्तापक्ष अल्पमत से बहुमत में आ जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च को विधान परिषद के चेयरमैन अमृत मल्होत्रा सहित पांच सदस्यों रविंद्र कुमार शर्मा, बशीर अहमद माग्रे, अजय कुमार सडोत्रा और शेख गुलाम कादिर परदेसी के रिटायर हो जाने और इससे पूर्व जावेद अहमद राणा के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद से सीट खाली है। नेकां सदस्य रहे शेख गुलाम रसूल ने 13 नवंबर 2014 को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उनकी सीट भी खाली हुई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व एक अन्य मनोनीत सदस्य सुभाष गुप्ता पहले ही रिटायर हो चुके हैं। 27 मार्च 2015 से पूर्र्व तक गठबंधन सरकार को राज्यपाल के माध्यम से आठ सीटों पर अपने सदस्यों को मनोनीत करना था, लेकिन चार अप्रैल के बावजूद अभी तक सीटों को भरा नहीं जा सका है। विधान परिषद का सत्र दस अप्रैल तक ही है। ऐसे में चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि कुल आठ सीटों में से पीडीपी चाहती है कि विधान परिषद में उसके पांच सदस्यों मनोनीत हों, जबकि भाजपा चाहती है कि दोनों पार्टियों के चार-चार सदस्य विधान परिषद के लिए मनोनीत हों। दोनों पार्टियों में आपसी सहमति बनने में देरी से आठ मनोनीत सदस्यों की घोषणा होने में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed