{"_id":"579ee0604f1c1bde762b9285","slug":"govt-confusion-abounds-over-burhan-wani-omar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहान पर सरकार के असमंजस पर उमर का हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहान पर सरकार के असमंजस पर उमर का हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बुरहान वानी की मौत पर सरकार की तरफ से आए बयानों को विरोधाभासी करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर ट्विटर से हमला बोला। उमर ने ट्वीट कर कहा भाजपा-पीडीपी सरकार के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह बुरहान वानी के एनकाउंटर को एक दुर्घटना बताते हैं। पचास लोगाें की जान चली जाती है और हजारों की तादाद में लोग घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
Oh so now Burhan's killing was deliberate? Unbelievable how many different versions of these events have been given! https://t.co/7bG8JWV2BL
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) July 30, 2016विज्ञापन
एनकाउंटर को दुर्घटना बताने के बाद डिप्टी सीएम फिर से बयान बदलते हुए कहते हैं कि उन्होंने एनकाउंटर को दुर्घटना करार नहीं दिया। उमर ने लिखा तो इसका मतलब बुरहान को जानबूझ कर मारा गया। इस पर विश्वास करना कठिन है कि सरकार के पास बुरहान से जुड़ी घटना को लेकर क्या बयान हैं।
विज्ञापन
उमर ने आगे लिखा, मुख्यमंत्री ने कहा था बुरहान वानी की मौजूदगी का पता होता तो उसे मारे जाने से बचा लिया जाता। क्या हम सरकार को एक ही स्टैंड रखते देख सकते हैं। उमर ने कहा, महबूबा के नेतृत्व वाले ब्रांड से उन्हें सिर्फ इसी बात की परेशानी है कि हमेशा दूसरों को दोष देती हैं।
मैं ये भी जानने का इच्छुक हूं कि महबूबा आखिर परीक्षा केंद्र में क्या कर रही थीं। उमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर ट्वीट करते हुए कहा मन की बात कार्यक्रम में कश्मीर हिंसा के माहौल के लिए पीएम भरोसा जगाने वाले दो शब्द भी नहीं कह पाए।