{"_id":"58fb37e54f1c1b4b168b4a9d","slug":"governor-vohra-emphasized-on-sports-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों के बढ़ावे के लिए एक्शन प्लान बने : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों के बढ़ावे के लिए एक्शन प्लान बने : राज्यपाल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 22 Apr 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने रियासत में खेलों के बढ़ावे के लिए एक्शन प्लान पर काम करने पर जोर दिया है। यह प्लान कम से कम 3-5 वर्ष के लिए बनाया जाए। इसमें खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और खेल ढांचे को मजबूत बनाने पर काम होना चाहिए। राज्यपाल ने हाल ही में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बैठक कर स्पोर्ट्स पालिसी और खेलों से जुड़े अन्य दूसरे मुद्दों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने दूसरे राज्यों में रियासत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के विस्थापित होने के मामलों को गंभीरता से लेने को कहा। ऐसे खिलाड़ी दूसरे राज्यों का प्रतिनिधित्व करके पदक ला रहे हैं। इससे राज्य की खेल प्रतिभा का दूसरे राज्यों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल ढांचे को इस कदर मजबूत बनाया जाए, जिससे राज्य के खिलाड़ी हताश न हों।
विज्ञापन
इसके लिए उच्च श्रेणी वाला ढांचा, खेलों में कोचिंग सुविधा, युवा लड़कों और लड़कियों की खेल प्रतिभा की शिनाख्त करने, राष्ट्रीय स्तर के कोचों की सेवाएं लेकर प्रशिक्षण स्तर को मजबूत बनाने आदि पर काम होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि राज्य स्तर पर वार्षिक कैलेंडर को तैयार करके नियमित खेल गतिविधियां करवाई जानी चाहिए। ग्रामीण और शहरी स्तर से युवा खेल प्रतिभा को नया प्लेटफार्म देने पर काम हो।
विज्ञापन
उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय की काउंसिल बैठक में पारित हुए प्रस्ताव पर जेयू के बाद अन्य विश्वविद्यालयों में नियमित तौर पर अंतर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित करवाने को कहा। जेयू में हाल ही में हुई पहली चैंपियनशिप में करीब सात सौ खिलाड़ियों ने छह खेल स्पर्धाओं में शिरकत कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें मेजबान जेयू ओवरआल चैंपियन रहा था।