फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor Satyapal malik says Kashmir Young boys and girls can now speak to each other on mobile

कश्मीर के युवा लड़के और लड़कियां अब मोबाइल पर एक-दूसरे से बात कर सकते हैं: राज्यपाल मलिक

Mon, 14 Oct 2019 10:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Oct 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Governor Satyapal malik says Kashmir Young boys and girls can now speak to each other on mobile
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अनिल कुमार
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि टेलीफोन सुविधा से ज्यादा कश्मीरियों की जिंदगियां बचाना जरूरी है। टेलीफोन के बिना पहले भी जीवन व्यतीत होता था। आतंकी गतिविधियों और दुष्प्रचार को रोकने के लिए टेलीफोन पर पाबंदी लगाई गई थी, जिसे अब हटा लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल इंटरनेट को जल्द बहाल करने की भी बात कही। मलिक सोमवार को कठुआ के सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पुलिस के 1033 प्रशिक्षुओं के 26वें बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


प्रशिक्षुओं की सलामी लेने के बाद मलिक ने कहा कि पुलिस बल और शहीद परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास जारी हैं। हाल ही में शहादत पर मिलने वाली राशि को बढ़ाया गया है। मलिक ने भरोसा दिलाया कि जम्मू में अपना कार्यकाल पूरा करने तक वो शहादत पर मिलने वाली राशि को एक करोड़ तक करवाकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई बार राज्य में ऐसे हालात हुए जिससे कई लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में पिछले उपचुनाव के दौरान नौ लोग एक ही दिन में मारे गए थे। लेकिन पिछले दो माह में कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली है। पंचायत चुनाव के दौरान चार हजार प्रतिनिधि जीतकर आए हैं। सुरक्षा बलों में समन्वय और जनता के सहयोग से ऐसा हो पाया। राज्यपाल ने कहा कि जिस जज्बे के साथ पुलिस के जवान सेवाएं देते हैं, उससे ही आवाम अपने घरों में सुरक्षित है। 

शहीदों के बच्चों का शिक्षा खर्च सरकार उठाएगी 
राज्यपाल ने कहा कि शहीद परिवारों के बच्चे निजी स्कूलों में शिक्षा हासिल करेंगे। उनकी शिक्षा का खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस महानिदेशक को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। सरकार चाहती है कि शहीदों के परिवारों के लिए हर संभव सहयोग दिया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed