{"_id":"5d772db28ebc3e93c6337708","slug":"governor-satyapal-malik-said-that-srinagar-municipal-corporation-will-get-600-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः नगर निगम को सरकार की बड़ी सौगात, राज्यपाल ने की 600 करोड़ रुपये देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः नगर निगम को सरकार की बड़ी सौगात, राज्यपाल ने की 600 करोड़ रुपये देने की घोषणा
Tue, 10 Sep 2019 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर नगर निगम के काउंसलरों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही निगम को ग्रांट इन एड के रूप में 100 करोड़ की राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा 14वें वित्त आयोग के तहत 500 करोड़ की राशि अलग से मिलेगी।
विज्ञापन
राजभवन में सोमवार को राज्यपाल ने काउंसलरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। काउंसलरों ने राज्यपाल को बताया कि इंटरनेट व संचार के अन्य साधन उपलब्ध न होने से समस्याएं आ रही हैं। जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए फंड भी नहीं है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने काउंसलरों से कहा कि फंड की कोई समस्या नहीं है। 86 करोड़ की राशि निगम को पहले ही उपलब्ध हो चुकी है। 5000 स्ट्रीट लाइटें शहर को उपलब्ध करवाई जाएंगी। ईईएसएल श्रीनगर में सौ फीसदी स्ट्रीट लाइटें सात साल की अवधि के लिए लगाएगी। राज्यपाल ने इस अवसर पर 7400 स्ट्रीट लाइटें खरीदने की घोषणा भी की। उन्होंने जल्द ही श्रीनगर में मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि काउंसलरों के शिष्टमंडल को बाहरी राज्यों में स्टडी दौरे पर भेजा जाएगा ताकि वह देश के अन्य हिस्सों में नगर निगम के कार्यों की जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने काउंसलरों से कहा कि वह अपने संबंधित वार्डों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य में जुट जाएं।