फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor's rule is better than Omar: PDP

पीडीपी ने ठुकराया उमर का समर्थन

Wed, 14 Jan 2015 06:21 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
Governor's rule is better than Omar: PDP

जम्मू-कश्मीर में सरकार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को बिना शर्त समर्थन के प्रस्ताव को बुधवार को पीडीपी ने ठुकरा दिया। पीडीपी ने कहा कि जनता ने हमें जम्मू-कश्मीर में बदलाव के लिए वोट दिया था। हम उमर के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकते।

विज्ञापन


मंगलवार को नेकां के इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर की सियासत में एक भूचाल सा आ गया था। इस घटना के बाद सरकार बनाने में जुटी पीडीपी और भाजपा दोनों सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


उधर, पिछले तीन सप्ताह से सरकार गठन की कोशिशों में जुटी पीडीपी ने अपने विधायकों और क्षेत्र के लोगों से भाजपा के साथ सरकार बनाने के विकल्प पर राय मशविरा भी किया था। ज्यादातर लोगों की राय इस गठजोड़ के पक्ष में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर के साथ सरकार बनाने से अच्छा राज्यपाल शासन

Governor's rule is better than Omar: PDP

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रवक्ता नीलम अख्तर ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए हमें उमर अब्दुल्ला के समर्थन की जरूरत नहीं है। जनता ने सत्ता में बदलाव के लिए हमें वोट दिया था। राज्य में उमर के साथ मिलकर सरकार बनाने से अच्छा राज्यपाल शासन है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक के बाद राज्यपाल एनएन वोहरा को एक चिट्ठी भेज सूचित किया था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर की जनता के व्यापक हित में पीडीपी को समर्थन की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed