फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor's rule in uttrakhand murder of democracy: Mir

उत्तराखंड में राज्यपाल शासन लोकतंत्र की हत्या: मीर 

Mon, 28 Mar 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 28 Mar 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
Governor's rule in uttrakhand murder of democracy: Mir
गुलाम अहमद मीर जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। - फोटो : PTI

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने मोदी सरकार के उत्तराखंड में राज्यपाल शासन लागू करने के फैसले को लोकतंत्र की हत्या करना बताया है। वहीं मीर ने रियासत में पीडीपी-भाजपा गठजोड़ को मौकापरस्त कहा है। 

विज्ञापन


मीर की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया कि भाजपा ने जनता की ओर से चुनी गई कांग्रेस की हरीश रावत सरकार को लोकतंत्र की हत्या करते हुए सत्ता से वंचित कर राष्ट्रपति शासन को लोगों पर थोपा है। 
विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को विस्थापित प्रकोष्ठ की कार्यकारी कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मीर ने कहा कि कश्मीरी पंडित विस्थापितों की पूरे सम्मान के साथ घाटी वापसी के बिना कश्मीर अधूरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीरी पंडित विस्थापितों के राशन की स्केल को कम किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पुरानी स्केल के तहत ही विस्थापितों को राशन दिए जाने पर जोर दिया। इसके अलावा विस्थापितों की ओर से दर्शाई गई अन्य मांगों पर भी सहमति जताई। 


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के विस्थापित प्रकोष्ठ के प्रधान हीरा लाल पंडिता, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मूला राम, एमएलसी जीएन मोंगा, उपाध्यक्ष कांता भान, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, महासचिव विक्रम मल्होत्रा, जिला प्रधान अनिल चोपड़ा, आबिद कश्मीर, आयोजक सचिव नीरज गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed